चाकुलिया: चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर ह्यूमन पीपुलोमा वायरस (एचपीवी )टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री मुर्मू ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि ये एचपीवी वैक्सीन वैसे लड़कियों को दिया जाएगा जो अपना चौदहवां जन्मदिन मना लिया है और पंद्रहवां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है. 14 वर्ष एवं 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं को दिया जाना है. (नीचे भी पढ़े)
यह एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से बचाव के लिए दिया जाना है यह अभियान सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में लगातार अगले तीन महीने (अप्रैल, मई, जून ) तक अभियान चलेगा. इस मौके पर सतीश वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, उत्पल शीट डाटा एंट्री ऑपरेटर, विकास साव, मंजू कुमारी, मंजू रानी मुंडा, प्रेमशीला मुर्मू,अनिमा महतो समेत अन्य उपस्थित थे



