चक्रधरपुर: उत्कल सम्मेलनी पश्चिम सिंहभूम शाखा की ओर से बुधवार को चक्रधरपुर स्थित उत्कलमणि विद्या मंदिर में उत्कल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कलमणि गोपबंधु दास व पंडित गोदावरीश मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जेएनएल कालेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान ने ओड़िया भाषा साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओड़िया भाषा साहित्य के विकास के लिए प्रत्येक गांव में प्राथमिक स्तर पर ओड़िया मातृभाषा की पढ़ाई कराने की सरकार से मांग की. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर उत्कल सम्मेलनी के जिला अध्यक्ष सरोज प्रधान ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम के मूलवासी ओड़िया भाषा- भाषी छात्र- छात्राओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. यह हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस अवसर पर ओड़िया समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे.



