• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur protest for railway : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का रेल मंत्राल पर बड़ा हमला, रेलमंत्री से पूछा सवाल, ट्रेनें जमशेदपुर विलंब से क्यों पहुंच रही हैं?, 7 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर धरना की तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें जमशेदपुर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की. उन्होंने अपने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को जमशेदपुर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू राय रेल समितियों पर भी बिफरे. उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया, वो क्या कर रहे हैं? उनकी भूमिका क्या है? सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पहुंचने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है. मालगाड़ी को पास देने के लिए सवारी गाड़ियों को रोका जाता है. यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं. मालगाड़ी से सरकार को फायदा है. सरकार किराया लेती है. सरकार अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है. रेलवे मुनाफा कमा रही है. वह मुनाफा को बढ़ाना चाहती है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि जब विदेशों में ट्रेन लेट होती है तो रेल मंत्रालय क्षमा याचना करता है. ट्रेन जब ज्यादा विलंब हो जाती है तो यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है. हमारे यहां यह व्यवस्था क्यों नहीं है. रेलवे को सिर्फ व्यवसाय पर ही फोकस नहीं करना चाहिए. रेलवे व्यवसाय करें, लेकिन जनता का भी ख्याल रखे. यह प्राथमिकता में होना चाहिए. सरयू राय ने कहा कि इस धरना में भाजपा को भी साथ लिया जाए. हम लोग एनडीए के ही घटक हैं. भाजपा को पत्र लिखा जाए कि वो भी इसमें शामिल हो. सभी मंडलों में बैठक आयोजित करें और व्यापक जन-जागृति फैलाएं. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें. लगातार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाए. इस कार्यक्रम का संचालन जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आफताब अहमद सिद्दिकी, नवीन कुमार, उषा यादव, अंजलि सिंह ने भी संबोधित किया. आज ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे भानु राव ने ट्रेन कैसे और कितने विलंब से चली, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ ठाकुर ने किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर
खबर

Jamshedpur disco dandiya night – अग्रसेन जयंती पर डिस्को डांडिया नाइट की धूम, गरबा और डांडिया की मस्ती में झूम उठा जमशेदपुर

October 10, 2026
Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट
खबर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

October 10, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Next Post

Jharkhand weather alert : झारखंड में बारिश के बाद अब सतायेगी गर्मी, अगले तीन दिन कोल्हान सहित कई जिले में चलेगी लू

Jamshedpur dc officers posting : जमशेदपुर के प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण के लिए नोडल पदाधिकारी नामित, नोडल पदाधिकारी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण कर उपायुक्त को साप्ताहिक प्रतिवेदन सौपेंगे

Jamshedpur Women's University- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 पर व्याख्यान आयोजित, अनुशासन व सहभागिता बढावा पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News