रांची / जमशेदपुर : झारखंड में रूक-रूककर हो रही बारिश से तो बुधवार को राहत मिलेगी. परंतु अब लोगों को भीषण गर्मी परेशान करेगी. बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के बदलते मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले तीन लू की स्थिति रहेगी. इस दौरान बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में 4 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है. वहीं झमाझम बारिश का दौर बुधवार को खत्म हो जायेगा. इसके बाद लोगों को भीषण गर्मी परेशान करेगी. मौसम ज्यादातर शुष्क और धूप वाला रहेगा. पूर्वानुमान मुताबिक गुरुवार से शनिवार तक मौसम साफ और गर्म रहेगा. अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है. इसके पश्चात फिर 4 अप्रैल से कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को जिलेभर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम
रांची — 34.1 डिग्री — 20.4 डिग्री
जमशेदपुर — 37.8 डिग्री — 22.0 डिग्री
डाल्टेनगंज — 36.8 डिग्री — 21.7 डिग्री
बोकारो — 34.5 डिग्री — 19.1 डिग्री
चाईबासा — 38.4 डिग्री — 21.0 डिग्री
देवघर — 32.6 डिग्री — 20.1 डिग्री
कोडरमा — 33.7 डिग्री — 20.7 डिग्री
गोड्डा — 36.2 डिग्री — 20.5 डिग्री
गुमला — 34.3 डिग्री — 19.2 डिग्री
हजारीबाग — 34.9 डिग्री — 22.3 डिग्री
खूंटी — 32.8 डिग्री — 18.1 डिग्री
लातेहार — 36.3 डिग्री — 19.5 डिग्री
लोहरदगा — 33.5 डिग्री — 18.1 डिग्री
पाकुड़ — 33.4 डिग्री — 19.7 डिग्री
पलामू — 35.2 डिग्री — 22.2 डिग्री



