जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड अशोका टावर फेज 2 में गुरुवार सुबह दर्दनाक हासदा हुआ. काल बनकर ऊपर से छज्जा गिरने से एक शख्स की मौत हो गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एमजीएम पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान ओल्ड पुरुलिया कुमर बस्ती निवासी मनोहर दिवर (60) के रूप में हुई है. उनके तीन बच्चे है, दो बेटी और एक बेटा. वह तालाब में मच्छली पकड़कर बेचने का काम करते थे. (नीचे भी पढे़ं)

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति अशोक टावर के नीचे दुकान से सामान लेने जा रहा था, तभी यह घटना हुआ. इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.














