जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधि शुभम झा, सबिता सोरेन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा गया. उनकी मांगों में बीएड सत्र 2023-25 की सेमेंस्टर-3 का रिजल्ट जारी करने और सेमेंस्टर-4 की परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करने, बीएड सत्र 2024-26 को नियमित किये जाने और स्नातक जेनरिक की परीक्षा जल्द आयोजित करने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढे़ं)
छात्र प्रतिनिधि शुभम झा ने कहा कि झारखंड राज्य में 10 वर्ष के उपरांत जेटेट परीक्षा आयोजित हो रही है. अगर उपरोक्त मांगो पर निर्णय नहीं लिया गया तो सभी छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे. छात्रों के हित को देखते हुए इन मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए अन्यथा छात्र समुदाय आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. ज्ञापन सौंपने में छात्र प्रतिनिधि शुभम झा, सबिता सोरेन, प्रदीप यादव, अमरजीत कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.




