चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली गांव में राधा रानी युवा संघ क्लब के तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक श्री मोहंती ने राधा कृष्ण की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है और लोग भक्ति में लीन होकर भगवान का अनुसरण करते हैं, इससे मन को शांति मिलती है. मौके पर उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर गोबिंद गोप, बंशीवदन गोप, खगेन सीट, मानिक सीट, जीतेन सीट, नित्यानंद गोप, रतिकांत गोप, सत्यनारायण सीट, गौरांग सीट,सहदेव गोप, शिवशंकर सीट, देवनारायण गोप समेत अन्य उपस्थित थे.




