गुवाहाटी : असम के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने पूरी ताकत झोंक दी है. असम विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने सम्बोधित किया. कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी. असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है. यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है. (नीचे भी पढ़े)
कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है और आने वाले समय भी प्रतिबद्ध रहेगा. आपका एक-एक वोट बहुमूल्य है. आपका एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती प्रदान करेगा. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी लोगों से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की.



