• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur visit of central government secretary : केंद्र सरकार के अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय का ज़िला भ्रमण, लखाईडीह गांव के सर्वागीण विकास के लिए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारत सरकार के अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय केके सोन डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती लखाईडीह गांव पहुंचे. इस अवसर पर अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार केके सोन ने अपने संबोधन में कहा 15 वर्ष पहले इस गांव में बतौर सरकारी अधिकारी यहां पहली बार आया था, तब और अब की स्थिति में काफ़ी सकारात्मक परिवर्तन आया है. तब यहां मात्र 15 बच्चे स्कूल में पढ़ते थे अब 312 बच्चे पढाई कर रहे हैं. कल्याण विभाग के बालक बालिकाओ के लिए अलग अलग छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध है. कई युवक बड़े शहरों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने खासकर बालिका छात्रवास की बालिकाओं से कहा किसी भी परिस्थिति में बीच में पढ़ाई नही रोकना, अगर किसी तरह की बाधा है तो जिला अधिकारी अर्थात डीसी को पत्र लिखकर अपनी बात पहुंचाए. (नीचे भी पढ़े)

आगे कहा इस इलाके के बच्चे भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून की पढ़ाई करें. गांव में समाज के सहयोग से नशामुक्ति व अंधविश्वास के लिए किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को भी सेवा, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हुए जिम्मेदार बनाने की अपील की. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संबोधन में कहा 2 दशक पूर्व सरकारी अधिकारी के तौर पर श्री सोन सर के प्रयास से ग्रामीणों को विश्वास में लेकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय है. केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती गाँवों की विकास की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को विशेष रूप से शिक्षा, जीविकोपार्जन के साधन, पेयजल की कमी, खराब सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण के माध्यम से सभी विभागों से समन्वय कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत आकर्षक है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं. ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू ने कहा सुदुर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सरकारी व्यवस्था के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं व सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासनिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा अब गांव पूरी तरह से नाश मुक्त हो गया है, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोग जागरूक है. शिक्षा के लिए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजते हैं कई बच्चे बाहर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इस अवसर पर सरकार की योजनाओं के लाभुको को मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का स्वीकृति पत्र, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास के लाभुको का गृह प्रवेश, सोना सोबरन धोती साड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. उन्होंने गांव में चल रहे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकासात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने, जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए. निगरानी में पारदर्शिता लाने पर बल दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति, नागरिक को सीधे मिल सके इस हेतु विभागों के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा गया. भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को हासिल करने हेतुं निदेशित किया गया. नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के माध्यम से चल रही विकासात्मक परियोजनाओं का औचक निरीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा गया. इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से गांव में आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हेतु संचालित सरकारी योजनाओं का अवलोकन किया तथा ग्रमीणों से संवाद कर जानकारी हासिल की. विशेष कर कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं एवं भोजन की समस्या का ठोस समाधान का भरोसा दिलाया. इसके अलावा उन्होंने कल्याण बालक छात्रावास, नेताजी अवासीय विद्यालय, धुमकुड़िया भवन का अवलोकन किया. नेताजी अवासीय विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपन किया. (नीचे भी पढ़े)

गांव निरीक्षण के क्रम में विकास योजनाओं की प्रगति, आधारभुत संरचनाओं के तहत पक्का मकान, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, पेयजल एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो के बारे मे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा गांव में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने हेतु संचालित विभिन्न विभागीय कार्यो की जानकारी दी गयी. साथ हीं बताया गया कि स्थानीय नागरिकों के व्यक्तिगत समस्याओं का समाधन कर सरकार की योजनाओं से जोड़ने हेतु जिला व प्रखंड प्रशासन के द्वारा कैम्पों के माध्यम से प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों का निर्माण एवं त्रुटि निराकरण, स्वास्थ्य जांच, पशु टीकाकरण आदि का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य अतिथि व जिला प्रशासन के अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस दौरान आल इंडिया सरना धर्म चेमेट अशरा के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हो कर पूजा अर्चना की. मौके पर एमडी जेजेएम डॉ अरुण कुमार जायसवाल, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एमडी साइंटिस्ट जेजेएम डॉ करना राजहंस, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएसई, डीईओ, जिला कृषि, जिला पशुपालन, जिला सहकारिता, जिला मत्स्य, जिला वाणिकी, डीपीएम जेएसएलपीएस, एलडीएम, सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरिया निलेश मुर्मू, अंचल अधिकारी श्री पवन कुमार एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jharkhand congress to oppose mining bill : केंद्र सरकार के खनन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, पार्टी ने आर्थिक नाकेबंदी की भी दी चेतावनी
खबर

Jharkhand congress to oppose mining bill : केंद्र सरकार के खनन बिल के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, पार्टी ने आर्थिक नाकेबंदी की भी दी चेतावनी

September 4, 2026
Jamshedpur loot attempt : धतकीडीह में दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला से छिनतई का प्रयास, पीड़िता के शोर मचाने पर छीने गहने छोड़ भागी अपराधी महिला
खबर

Jamshedpur loot attempt : धतकीडीह में दिनदहाड़े घर में घुस कर महिला से छिनतई का प्रयास, पीड़िता के शोर मचाने पर छीने गहने छोड़ भागी अपराधी महिला

September 4, 2026
Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एतेशाम बकारिब का कमाल, डायल 112 का कर रहे भरपूर इस्तेमाल, हर संकट में याद रखे नंबर, जनहित में पुलिस त्वरित कर रही है कार्रवाई
खबर

Jamshedpur ssp in action : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एतेशाम बकारिब का कमाल, डायल 112 का कर रहे भरपूर इस्तेमाल, हर संकट में याद रखे नंबर, जनहित में पुलिस त्वरित कर रही है कार्रवाई

September 4, 2026
Next Post

Jamshedpur mp meets railway minister : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो रेल मंत्री से मिले, टाटानगर स्टेशन समेत पूरे कोल्हान की रेल सेवा पर हुई चर्चा

Jamshedpur lions club : लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए का 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ‘समागम 2026’ 3 व 4अप्रैल को जमशेदपुर में, जमशेदपुर के द वेव इंटरनेशनल होटल में होगा आयोजन, संस्था के मीडिया चेयर पर्सन विवेक चौधरी ने दी तैयारियों की जानकारी  

Jamshedpur world autism day : विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया वाकथान का उदघाटन, ऑटिज़्म से बचाने की कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News