रांची / जमशेदपुर : झारखंड में लगातार मौसम के तेवर बदल रहे है. दिन में तिखि धूप तो शाम में झमाझम बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार से अगले दिन तक बारिश का अनुमान है. शनिवार को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, पलामू, लोहरदगा, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. पूर्वानुमान में यह भी बताया गया है कि राज्य में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
5 अप्रैल को इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट – पूर्वानुमान अनुसार राज्य में बादल छाये रहेंगे. वहीं कही बूदांबांदी तो कहीं झमाझम बारिश का अनुसार है. इस दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में जोरदार बारिश का अलर्ट है. वहीं अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है.
9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट – 6 अप्रैल को 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है. रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में झमाझम बारिश का अनुमान है. शेष जिलों में छिटपूट बारिश होगी. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी.
कोल्हान सहित इन जिलों में बारिश का अनुमान – 7 अप्रैल को कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले में जोरदार बारिश का अनुमान है. वहीं अन्य जिलों के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका और पाकुर में भी झमाझम बारिश का अनुमान है.
8 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान है.














