जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालिन हड़ताल दोपहर 1 बजे खत्म हो गया. इस दौरान एमजीएम अस्पताल के प्राचार्य डॉ संजय कुमार व अधीक्षक डॉ बलराम झा ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की. उन दोनों पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त हुआ. गौरलतब है कि जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे. जूनियर डॉक्टर एमजीएम हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. उनका कहना है कि वह 5 साल से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन, सरकार ध्यान नहीं दे रही है. कई अधिकारियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दी भी दिया. लेकिन सारे आश्वासन ठंडा बस्ते में डाल दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गयी थी. यह हड़ताल सुबह 8.30 बजे से दोपहर के 1 बजे तक चला. उसके बाद एमजीएम प्रबंधन के वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हुआ. हड़ताल के दौरान इमरजेंसी में भी सीमाएं बाधित थी. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी में आने वालों का इलाज किया जा रहा था. डॉक्टरों का कहना है कि वह जनता के लिए 24 घंटे सेवा देते हैं. फिर भी सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है.














