बहरागोड़ा: बहरागोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनारी झबरी बस्ती का रहने वाला भीम यादव (32) और बिहार के भोजपुरी का रहने वाला राज कुमार पाल (40) शामिल है. वही उनके पास से भुरे रंग का टाटा पंच कार संख्या जेएच 05 डीएस 6333, 50 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन और 3 हजार 482 रुपए नगद बरामद किए गए. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को ओडिशा की ओर से एक कार जमशेदपुर होते हुए बिहार की ओर जा रही थी. तभी बहरागोड़ा एनएच पर कार को पकड़ा गया. उसमें दो अभियुक्त शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 50 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है. इन दोनों ने बताया कि वह ओडिशा के चिल्का झील के पास स्थित बाराकुल नामक स्थान से दादा नाम के व्यक्ति से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे. फिलहाल इन दोनों अभियुक्तों से और पूछताछ की जा रही है और इसमें शामिल और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.














