धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावतारा पंचायत के बवाइदा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने दो सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी है. वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पाकर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में थाना प्रभारी धिरज मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी गिरफ्तार है. समाचार लिखे जाने तक मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर मामला क्या है और किसने दोनों बहनों की हत्या की है.





