आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई (कक्षा X) बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय ने 100% परिणाम प्राप्त किया है. कुल 225 पंजीकृत छात्रों में से 218 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, और सभी 218 छात्र उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए. यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है.
(नीचे भी पढ़ें)निम्नलिखित छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए:
शांग्हवी सिंह (96.2%), अनुप कुमार दास (96.2%), जॉय दास (95.8%), अमन पटनायक (95.4%), तरुण कुमार महतो (95.0%), सिमरन महतो (94.6%), कार्तिक कुमार सिंह (93.6%), विधि विकास (92.0%), स्मिता कुमारी सिंह (91.6%), सृजिता त्रिपाठी (90.8%), यशिका अंशु (90.0%)
छात्रों की यह शानदार सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. विद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की. प्रबंधन ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



