जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने एक साथ 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके साथ जमशेदपुर का सिटी और ग्रामीण एसपी का तबादला कर दिया गया है. जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को खूंटी का एसपी (पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है. जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को कोडरमा का एसपी बनाया गया है. जमशेदपुर के नए सिटी एसपी ललित मीणा होंगे जो अभी चैनपुर के एसडीपीओ थे. शुभम कुमार खंडेलवाल को जमशेदपुर का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है. एडीजी मनोज कौशिक को अपने कार्यों के अतिरिक्त एडीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है जबकि पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी के अलावा एडीजी मानवाधिकार का प्रभार दिया गया है. झारखंड विद्युत बोर्ड के सुरक्षा और निगरानी के पुलिस महानिदेशक को अगले आदेश तक आईजी अभियान रांची बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी पलामू से हटाकर आईजी बोकारो बनाया गया है जबकि क्रांति कुमार गड़देशी को आईजी मानवाधिकार के पद से हटाकर आईजी निगरानी झारखंड विद्युत बोर्ड बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
माइकल राज एस को आईजी अभियान रांची के पद से स्थानांतरित करते हुए आईजी रेल बनाया गया है. सुनील भास्कर को आईजी बोकारो के पद से हटाकर आईजी झारखंड सशस्त्र पुलिस के पद पर पदस्थापित किया गया है. डीआईजी बोकारो आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय क्लोज किया गया है. प्रशांत आनंद को झारखंड का तकनीकी सेवा और संचार का एसपी बनाया गया है. निधि द्विवेदी को पाकुड़ एसपी के पद से हटकर सरायकेला खरसावां जिले का नया एसपी बनाया गया है. आशुतोष शेखर को गढ़वा का नया एसपी बनाया गया. देवघर के एसपी सौरव को हटाकर उनको एसपी विशेष शाखा बनाया गया. अनुदीप सिंह को कोडरमा के एसपी के पद से हटकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया. रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर को अगले आदेश तक देवघर का एसपी बनाया गया है. सरायकेला खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है. अजय कुमार को रामगढ़ का एसपी के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
नाथू सिंह मीणा एसपी विशेष शाखा के पद से हटकर बोकारो का एसपी बनाया गया है. सुमित कुमार अग्रवाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है जो अभी चतरा के एसपी थे. अनिमेष नैथानी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी के पद से हटाकर चतरा का एसपी बनाया गया है. गढ़वा एसपी अमन कुमार को अब हजारीबाग का एसपी बनाया गया है. धनबाद ग्रामीण के एसपी कपिल चौधरी को पलामू का नया एसपी बनाया गया है. मनीष टोप्पो खूंटी एसपी के पद पर थे जिनको अब एनसीआरबी का एसपी बनाया गया है. दीपक कुमार पांडेय को विशेष शाखा का एसपी से हटाकर एआईजी और डीजी के विशेष सहायक बनाया गया है. दीपक कुमार वर्मा को अगले आदेश तक झारखंड पुलिस मुख्यालय में अभियान का एसपी बनाया गया है. अंजनी अनजान हजारीबाग के एसपी थे उनको वहां से झारखंड सशस्त्र पुलिस बल पांच धनबाद का समादेस्टा बनाया गया है. रीषमा रमेशण को पलामू एसपी के पद से हटकर साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस 9 का समादेष्टा बनाया गया है. कुसुम पूनिया झारखंड सशस्त्र पुलिस 9 के समाधिस्ता के पद से हटाकर झारखंड सशस्त्र पुलिस आठ का समादेष्टा बनाया गया है वह पलामू में रहकर काम करेंगे. शंभू कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है. मुगल राजपुरोहित को धनबाद का नया रेल एसपी बनाया गया है. दीपक कुमार को अगले आदेश तक आईआरबी 1 का समादेष्टा बनाया गया है जबकि राजकुमार मेडला को जामताड़ा एसपी के पद से हटाकर आतंक विरोधी दस्ता का एसपी बनाया गया है. ऋषभ कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल बोकारो का समादेष्टा बनाया गया है. वे आतंक विरोधी दस्ता में एसपी के तौर पर काम कर रहे थे. एस मोहम्मद याकूब को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरव गोस्वामी को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया. शुभम कुमार खंडेलवाल को जमशेदपुर का नया ग्रामीण एसपी बनाया गया है. नगरगोजे शुभम भाऊ साहेब सिमरिया का एसडीपीओ बनाया गया है. निखिल राज को रांची कोतवाली का एएसपी बनाया गया है. ऋषभ द्विवेदी को अगले आदेश तक जमशेदपुर का एएसपी बनाया गया है. श्रुति को चैनपुर का नया एसडीपीओ बनाया गया है. दिव्यांश शुक्ला को हुसैनाबाद का एसडीपीओ, राघवेंद्र शर्मा को पतरातू का एसडीपीओ, सैयद मुस्तफा हाशमी को पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर का एसडीपीओ और हरविंदर सिंह को विशेष शाखा रांची का एसपी बनाया गया है वे बोकारो के एसपी थे.














