चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की एक अहम बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में अक्षय मोहंती की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मंदिर भवन का जीर्णोंद्वार कराने समेत हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, मंदिर में संगमरमर पत्थर की मूर्ति स्थापना से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई.
बैठक में कमेटी के स्वरूप में बदलाव करते हुए सर्वसम्मति से विधायक समीर मोहंती को मुख्य संरक्षक बनाया गया , साथ ही प्रणव बेरा, रवींद्रनाथ सिंह ,सुजीत दास, तरुण खान ,तरुण बेरा, तापस दास को कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया. कमेटी के सचिव अरिंदम दे ने विधायक समीर मोहंती का मुख्य संरक्षक बनने पर हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक का संचालन कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम दास ने किया. इस अवसर पर विधायक ने मंदिर प्रांगण में बोरिंग एवं पम्प अधिष्ठापन हेतु शिलान्यास किया. विधायक श्री मोहंती ने कहा कि कमेटी की मांग पर उन्होंने बोरिंग निर्माण के लिए नगर पंचायत में अनुशंसा की थी जिसकी स्वीकृति मिलने पर आज शिलान्यास किया गया. इस मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पार्षद मलय रूहीदास, पतित पावन दास, हरी साधन मल्लिक, बाप्पी मल्लिक, मोहन माईति, गणेश दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.














