जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन ने अपना पदभार संभाल लिया. राजीव रंजन ने कर्ण सत्यार्थी से अपना पदभार ग्रहण किया. राजीव रंजन 2013 बैच के झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी है. इससे पहले वे विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अलावा विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के रुप में काम कर रहे थे. उनका तबादला एक दिन पहले की गयी थी, जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया. शनिवार की दोपहर में नये डीसी राजीव रंजन ने पदभार संभाल लिया. (नीचे भी पढ़ें)
कर्ण सत्यार्थी की अब तक किसी जिले में पोस्टिंग नहीं की गयी है. वे मुख्यालय में ही योगदान देंगे. कर्ण सत्यार्थी करीब डेढ़ साल तक इस पद पर रहे, जिसके बाद वे हटाये गये. राजीव रंजन इससे पहले कई पदों को सुशोभित कर चुके है. कर्ण सत्यार्थी की अब तक पोस्टिंग क्यों नहीं की गयी है, इसको लेकर सवाल उठ रहे है.



