जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई एमई रोड स्थित जैन धर्मशाला के पास 13 अप्रैल को जमीन विवाद मामले को लेकर दूसरे पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इस घटना में दोनों तरफ से कई घायल हो हुए है. घटना के बाद अब दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे और अलग अलग मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पहले जैन संघ मार्ग निवासी कमल जैन ने प्राथमिकी दर्ज करायी.कमल जैन ने इस मामले में पिंकी महतो समेत अन्य दो महिलाओं को आरोपी बनाया है.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि पिंकी महतो ने उनके साथ मारपीट की एवं भद्दी भद्दी गालियां दी, साथ ही मारपीट के दौरान उनके सोने की चेन छीन ली गयी. दूसरी तरफ पिंकी महतो ने पुलिस को बताया कि जब वह प्लाट पर पहुंच कर काम देख रही थी. इस दौरान कमल जैन, हनू जैन, धीरज जैन, सुरेंद्र जैन,कमल गोलछा, राजकुमार जैन, धर्मचंद्र जैन, चंद्रकला जैन, दुर्गा प्रजापति व कुछ अज्ञात लोंगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.मामला दर्ज होने के बाद जुगसलाई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.



