अजमेर: राजस्थान के अजमेर शहर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 31 लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस पुष्कर जा रही थी. बस में कुल 33 लोग सवार थे. वे अजमेर में मायरा भरने जा रहे थे. घटना के बाद घायलों को बाहर कपड़ों के स्स्सी के सहारे बाहर निकाला गया. (नीचे भी पढ़े)
घटना के राहत बचाव कार्य जारी है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. गंभीर स्थिति वाले लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विदित हो कि बस काफी पुरानी थी, जिसका इंश्योरेंस व फिटनेस फेल था.



