जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन के रहने वाले जवान ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है. जवान कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले महीने होनी है, जिसके लिए उन्होंने सार्जेंट को छुट्टी के लिए अवकाश पत्र सौंपा है. उन्होंने कुल 90 दिन की छुट्टी की मांग की है. 2015 में वे लातेहार से जमशेदपुर ट्रांसफर आये है. उन्हें अब तक छुट्टी नहीं दिया गया है. वहीं दूसरी ओर कार्यालय में छुट्टी का पूछने के लिए जाने पर उन्हें पुलिस कर्मी जयपाल, दिलीप व अन्य पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल यह जांच का विषय है कि उन्हें छुट्टी क्यों नहीं दी जा रही है. इसके साथ ही उनके साथ मारपीट क्यों गयी.



