जमशेदपुर: 20 अप्रैल को उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में अशोक भेंगरा की अध्यक्षता में जंगल टाइगर फुटबॉल एकेडमी की एक आवश्यक बैठक हुई. इस बैठक में साल 2026-27 के जमशेदपुर फुटबॉल लीग में जेटीएफए का रजिस्ट्रेशन करना था और पूरा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. साथ ही इस वर्ष की टूर्नामेंट में स्थानीय युवा एवं अनुशासित खिलाड़ियों को प्राथमिकता दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 2026-27 के लीग में भागीदारी निभाने के अपना अनुभव साझा किया. अंत में इस बैठक का समापन का संचालन मुखिया मनोज मुर्मू के द्वारा किया गया. इस बैठक में प्रमुख रूप से जोगिंदर राव, संजय बारला, सुमित सिंह, रोशन पूर्ति, एस सुरीन, अजय, ईंधन टोपनो इत्यादि उपस्थित थे.



