जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 3 हरि मंदिर के समीप सुरेश गोप के घर से सोमवार देर रात लाखों के गहने और नगद की चोरी हो गयी. चोरी का पता परिवार को मंगलवार सुबह चला. चोरों ने परिवार के सभी सदस्यों पर बेहोशी वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया था, जिससे किसी की भी नींद नहीं खुली. इस संदर्भ में सुरेश गोप ने बताया कि घटना रात के 1 बजे की है, जब परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे. 3 मई को बेटी की शादी होनी है. (नीचे भी पढ़ें)

उसके लिए घर में जेवरात और 70 हजार नगद रखा गया था. चोरों ने अलमराी का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे और गहने गायब कर दिये. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है. सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.














