पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग में अनियंत्रित कार ने एक पैसेंजर से भरा टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर खुद भी पलट गई. घटना में कुल 11 लोग घायल हो गए जिनमे से पांच की स्थिति अत्यंत गंभीर है. एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है.(नीचे भी पढ़े)

पोटका पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु पोटका सीएचसी एवं जमशेदपुर भेज दिया है.घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12. 30 की है मिली जानकारी अनुसार बंगाल के झाड़ग्राम से ओड़िशा जा रही किया कार डब्लू बी 02 ऐएस/ 4786 रेलवे क्रॉसिंग में बने बम्फर से कार उछल अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही टाटा मैजिक जेएच 05 एटी / 2592 एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर जे एच 05 बी जेड/ 9399 और एक टीवीएस मोपेड जेएच 05 ओ के / 0374 को जोरदार टक्कर मार खुद पलट गई .(नीचे भी पढ़े)

टक्कर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि घटना में सभी वाहनों के कुल 11 लोग घायल हो गए है जिनमे से पांच की स्थिति अत्यंत गंभीर है. सूचना मिलते ही पोटका थानां के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे एवं सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भेज दिया है .














