चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के मयूरनाचनी गांव से सटे जंगल में सात हाथियों का झुंड शरण लिए हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड गांव से सटे पोटाश जंगल में शरणागत है. हाथियों के आने से ग्रामीण भयभीत हैं. लोगों ने कहा कि उनके पास हाथियों को भगाने के लिए पर्याप्त पटाखे और मशाल भी नहीं है. कहा कि हाथियों के झुंड को गांव से दुर भगाने में काफी परेशानी हो रही है. कहा की हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दी गई है.(नीचे भी पढ़े)
गांव के राशन डीलर को अनाज पहुंचाने जा रही वाहन को हाथियों ने घेरा
चाकुलिया एफसीआई से अनाज लेकर मयूरनाचनी राशन डीलर की दुकान अनाज पहुंचाने जा रहे वाहन के सामने हाथियों का झुंड आ पहुंचा. हाथियों के सामने आते ही वाहन चालक ने सुझबुझ दिखाते हुए वाहन को बेककर पीछे की और ले जाकर हाथियों से बचा. वाहन चालक विक्की मल्लिक ने कहा कि कच्ची सड़क के दोनों और जंगल होने के कारण वह हाथियों को देख नहीं पाया और हाथियों का झुंड वाहन के सामने आ गया.











