• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Jharkhand success story : रांची के बुंडू से निकलकर हांगकांग का सफर तय किया देव कृष्ण सुमन ने, टाटा स्टील फाउंडेशन ने आइटीआइ प्रशिक्षु को वैश्विक मंच तक पहुंचने की दिखायी राह

अप्रैल 23, 2026
in कारपोरेट व यूनियन, खबर, रांची न्यूज़
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : देव कृष्ण सुमन की जीवन यात्रा दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और सतत प्रयास की एक प्रेरणादायक मिसाल है, जो केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा की परिवर्तनकारी क्षमता को भी उजागर करती है. झारखंड के रांची जिले के बुंडू प्रखंड अंतर्गत गोसाइडीह गांव के निवासी, 23 वर्षीय देव कृष्ण सुमन एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और अपने परिवार के इकलौते पुत्र हैं. उनके पिता बुधेश्वर गोराई एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे, साथ ही कृषि कार्य भी संभालते थे, जबकि उनकी माता शोभा देवी परिवार की आर्थिक मदद के लिए सिलाई का काम करती थीं. सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. देव के पिता स्वयं बुंडू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक थे, जहां देव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की. दिनभर की व्यस्तता के बावजूद वे घर लौटकर देव को नियमित रूप से पढ़ाते और मार्गदर्शन करते थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी सतत मार्गदर्शन ने देव के व्यक्तित्व में प्रारंभ से ही अनुशासन, परिश्रम और मजबूत कार्य नैतिकता की नींव रखी, जिसने आगे चलकर उनके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त किया. देव की प्रतिभा, लगन और प्रतिबद्धता प्रारंभिक दौर से ही स्पष्ट झलकने लगी थी. वर्ष 2018 में उन्होंने झारखंड बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों में स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया. किन्तु आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग एक बड़ी चुनौती थी. ऐसे में बुंडू स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में अध्ययन के दौरान देव ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एक सराहनीय पहल की. उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू किया और लगभग 30-30 छात्रों की दो बैचों का संचालन किया. इस प्रयास ने न केवल उनकी शिक्षा को निरंतर बरक़रार रखने में सहारा दिया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त किया. वर्ष 2020 में, अपने पिता के मार्गदर्शन में देव ने टाटा स्टील फाउंडेशन और झारखंड सरकार के सहयोग से वर्ष 2012 में स्थापित आईटीआई तमाड़ में टर्नर ट्रेड (बैच 2020–22) में नामांकन लिया. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: Tata steel foundation mou : सीएमपीडीआईएल और टाटा स्टील फाउंडेशन की साझेदारी से आईटीआई तमाड़, रांची में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कौशल विकास को मिलेगी मजबूती

इस संस्थान की स्थापना ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. आईटीआई तमाड़ में एनसीवीटी अनुमोदित एक एवं दो वर्षीय पूर्णकालिक पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर और वेल्डर जैसे प्रमुख ट्रेड शामिल हैं. अब तक यह संस्थान 979 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है, जिनमें से लगभग 84 फीसदी प्रशिक्षु एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय से हैं. संस्थान ने लगभग 96 फीसदी का उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड हासिल किया है, जिसमें 945 प्रशिक्षु सफलतापूर्वक विभिन्न संस्थानों में नियुक्त हो चुके हैं. देव की प्रशिक्षण यात्रा चुनौतियों से भरी रही. नामांकन के तुरंत बाद ही कोविड 19 महामारी ने पढ़ाई की रफ्तार को प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के साथ खुद को ढालते हुए ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से भाग लिया. बाद में जब ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुईं, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के लिए संस्थान के पास स्थानांतरित होने का निर्णय लिया. उनकी यही लगन, अनुशासन और शत-प्रतिशत उपस्थिति रंग लाई, जब उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सीटीसी इंडिया में चयनित होने का अवसर मिला. गम्हरिया में प्रारंभिक कार्य अनुभव प्राप्त करने के बाद देव ने जमशेदपुर स्थित आरकेएफएल में अप्रेंटिसशिप शुरू की. इसके बाद उनके जीवन में एक परिवर्तनकारी दौर आया. (नीचे भी पढ़ें)

वर्ष 2023 से 2025 के दौरान, उन्होंने स्वयं को एक उत्कृष्ट सीएनसी प्रोग्रामर के रूप में स्थापित किया. सीखने की तीव्र इच्छा से प्रेरित होकर उन्होंने केवल अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर विभिन्न मशीन संचालन में भी दक्षता हासिल की. उन्होंने टर्निंग, सिलिंड्रिकल ग्राइंडिंग, आईडी ग्राइंडिंग, वीटीएल, वीएमसी, प्रोफाइल ग्राइंडिंग और होनिंग जैसी उन्नत प्रक्रियाओं में महारत हासिल कर अपने कौशल को एक नई ऊंचाई दी. इस दौर को याद करते हुए देव कहते हैं, मुझे समझ आ गया था कि आगे बढ़ना है तो केवल रोज़ का काम करना पर्याप्त नहीं है. इसलिए मैंने लगातार सीखते रहने की आदत बना ली, चाहे वह प्रोग्रामिंग हो, मशीनों की समझ हो या वास्तविक औद्योगिक माहौल में काम करने के तरीके. लंबी शिफ्ट के बाद भी मैं खुद को बेहतर बनाने के लिए समय निकालता था. समय के साथ इसी निरंतरता ने मेरे जीवन में बड़ा बदलाव लाया. वर्ष 2025 तक, उनकी निरंतर मेहनत और लगन ने उन्हें प्रोग्रामर के पद तक पहुंचा दिया. इसी दौरान उनके जीवन में एक बड़ा और निर्णायक अवसर आया, हांगकांग में नौकरी के लिए इंटरव्यू का कॉल. यह इंटरव्यू टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट (टीएसटीआई), बर्मामाइंस से ऑनलाइन आयोजित किया गया, जो अत्यंत प्रतिस्पर्धी था। केवल एक ही पद उपलब्ध था, और देव ने अपनी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास के दम पर इसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)

वर्ष 2026 में देव ने हांगकांग की प्रतिष्ठित कंपनी वी एस सी कंस्ट्रक्शन स्टील सोलूशन्स लिमिटेड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार नियुक्ति हासिल की. उन्हें लगभग 2.08 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ यात्रा और आवास की पूरी सुविधा भी प्रदान की गई. यह उपलब्धि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जो केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए भावनात्मक रूप से भी अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण बना. देव की इस उपलब्धि पर उनके पिता बुधेश्वर गोराई गर्व के साथ कहते हैं कि वह हमेशा अपनी पढ़ाई के प्रति बेहद ईमानदार और समर्पित रहा है. मैंने उसकी यात्रा के हर चरण में उसके धैर्य, मेहनत और लगन को करीब से देखा है. कठिनाइयां जरूर आईं, लेकिन उसने कभी अपना फोकस नहीं खोया और हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहा. आईटीआई तमाड़ से जुड़ना उसके जीवन को सही दिशा देने में एक निर्णायक कदम साबित हुआ. हांगकांग तक पहुंचने की हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन आज उसे वहां देखकर हमें गर्व और संतोष का एहसास होता है. देव की सफलता आईटीआई तमाड़ और टाटा स्टील फाउंडेशन के लिए भी विशेष महत्व रखती है. वह अब इस संस्थान के 38वें प्रशिक्षु बन गए हैं, जिन्हें हांगकांग की इसी कंपनी में नियुक्ति मिली है. यह उपलब्धि वर्षों में उद्योग भागीदारों के साथ बने मजबूत विश्वास और संस्थान की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाती है. इससे पहले भी संस्थान ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत करते हुए तीन प्रशिक्षुओं को इसी कंपनी में नियुक्ति दिलाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद संस्थान ने अपने वैश्विक दायरे को और विस्तार दिया, जिसमें यूएई में बाल्मर एंड लॉरी के साथ भी सफल प्लेसमेंट शामिल हैं. आईटीआई तमाड़ के प्राचार्य विशाल आनंद ने कहा कि देव की यात्रा यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से क्या हासिल किया जा सकता है. वह अनुशासित, नियमित और कक्षा से आगे बढ़कर सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला प्रशिक्षु था. उसकी सफलता हमारे प्रशिक्षुओं पर उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास को और मजबूत करती है. ऐसी हर उपलब्धि उन अनेक युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलती है, जो इसी तरह के सपनों और आकांक्षाओं के साथ यहाँ आते हैं. वृहद परिप्रेक्ष्य में, टाटा स्टील फाउंडेशन ऐसे सफर को एक बड़े सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा मानता है. टाटा स्टील के स्किल डेवलपमेंट के हेड कैप्टन अमिताभ ने कहा कि हमारा फोकस हमेशा युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सार्थक अवसरों तक पहुंचाने पर रहा है. देव की यात्रा यह दर्शाती है कि सही माहौल और व्यक्तिगत दृढ़ता का संगम किस तरह प्रभावशाली परिणाम दे सकता है. जब छोटे शहरों के युवा वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाते हैं, तो वे दूसरों को भी यह विश्वास दिलाते हैं कि ऐसे अवसर उनकी पहुंच में हैं और यहीं से वास्तविक बदलाव की शुरुआत होती है. आज जब देव हांगकांग में अपने नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, उनकी यह यात्रा एक सशक्त संदेश देती है, असाधारण सफलता अक्सर साधारण दिनों की निरंतर मेहनत का ही परिणाम होती है. झारखंड के एक छोटे से गाँव से अंतरराष्ट्रीय करियर तक का उनका सफर आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर मेहनत की मिसाल है. उनकी कहानी यह भी दर्शाती है कि कौशल आधारित शिक्षा किस तरह जीवन को बदलने की क्षमता रखती है और नए अवसरों के द्वार खोलती है.

संबंधित खबरें

  • Tata steel foundation mou : सीएमपीडीआईएल और टाटा स्टील फाउंडेशन की साझेदारी से आईटीआई तमाड़, रांची में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कौशल विकास को मिलेगी मजबूती12 नवम्बर 2026
  • tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम28 अक्टूबर 2026
  • tata steel vp meets jharkhand cm : टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले, कई मुद्दों पर चर्चा24 अगस्त 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: टाटा स्टीलरांची समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा
खबर

नवम्बर 26, 2026
Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

नवम्बर 25, 2026
Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत
खबर

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

नवम्बर 25, 2026
Next Post

Jamshedpur karni sena - जयंती पर याद किये गये वीर कुंवर सिंह, करणी सेना ने नमन कर लड्डू का किया वितरण

Tata steel new takeover : टाटा स्टील ने टाटा पावर की इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, कंपनी बनी टाटा स्टील की सहयोगी

Tata steel new takeover : टाटा स्टील ने टाटा पावर की इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी, कंपनी बनी टाटा स्टील की सहयोगी

Tata steel changes from 1 may : टाटा स्टील में एक मई से होगा बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन, मेडिकल सर्विसेज के कई चिकित्सक को प्रोमोशन

Tata steel changes from 1 may : टाटा स्टील में एक मई से होगा बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन, मेडिकल सर्विसेज के कई चिकित्सक को प्रोमोशन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने हद कर दी. झारखंड के सिमडेगा पुलिस ने पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले...

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 26th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 26 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

मेष राशिआज किसी आवश्यक कार्य के लिए पैसों की आवश्यकता होगी, जिसके लिए संभवतः आपको किसी से कर्ज लेना पड़...

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को टाटानगर स्थित बहु-विषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान, दक्षिण पूर्व रेलवे में...

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की...

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय से मंगलवार शाम चहारदीवारी फांदकर...

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बेटी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार...

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित बेबको कंपनी के प्लांट परिसर से बैटरी चोरी के मामले में आदित्यपुर पुलिस...

jamshedpur sikh samaj- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत संचार में 25 लोग खालसा बने

jamshedpur sikh samaj- टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत संचार में 25 लोग खालसा बने

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 25, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु महाराज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव को समर्पित अमृत संचार में 26 सिख खालसा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand police action against journalist : सिमडेगा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की खबर ब्रेक करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती जमशेदपुर से गिरफ्तार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास से पुलिस ने दबोचा

Tatanagar railway employees awareness program – टाटानगर में रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिला नोडल पदाधिकारी ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया

Jharkhand 108 ambulance met governor – 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

Jamshedpur rural incident – गुड़ाबांदा बालिका आवासीय विद्यालय से चहारदीवारी फांदकर तीन‌ छात्राएं भागी, तीनों सुरक्षित लौटी घर

Jamshedpur rape case : टेल्को में दुष्कर्म के आरोपी पिता गिरफ्तार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात अभियुक्त गिरफ्तार

Adityapur theft case : आदित्यपुर में बेबको कंपनी से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता, 20 बैटरी के साथ 3 गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News