
जमशेदपुर : जमसेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 3 ई प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए पोस्टर बनाओं कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों की बचत, रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने और पेड़-पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाने जैसे विषयों को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर अनेक पोस्टर बनाकर पृथ्वी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बच्चों ने शपथ लिया कि यथासंभव अपनी धरती की सुरक्षा हेतु संकल्पित कदम उठाएंगे. स्कूल के प्रिंसिपल ममता कुमारी ने इस वर्ष के थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की मेहनत को सराहा. आज के कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सहकर्मी उपस्थित थे.











