
चाकुलिया : चाकुलिया बीआरसी परिसर में शुक्रवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पारा शिक्षकों ने बीइओ उदय प्रताप चौधरी को मांग पत्र सौंपकर बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की. मांग पत्र में कहा गया है कि जुलाई और अगस्त माह के मानदेय का भुगतान इसी माह नहीं किया गया तो एक नवंबर को प्रखंड संसाधन केन्द्र में तालाबंदी की जाएगा. संघ के जिला सचिव गोविंद गोप ने कहा कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बायोमिट्रिक हाजिरी नहीं होने के कारण राज्य सरकार पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं कर रही है. वहीं सरकारी शिक्षकों की बायोमिट्रिक हाजिरी नहीं होने के बावजूद उनका वेतन नही रोका जाता है. शिक्षा विभाग के इस सौतेले व्यवहार से भी शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. सरकार अगर पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो एक नवंबर को पारा शिक्षक बीआरसी में ताला जड़ देंगे. इस दौरान रामाकृष्ण महापात्र, शिवनाथ बारिक, रघुनाथ मुर्मू,आशीष साव, विद्यावती किस्कू, बन्या महतो, शिवशंकर गिरि, खेलाराम मुर्मू, जयंत महतो, सुशीला हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.



