रांची / जमशेदपुर : झारखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है, जहां जमशेदपुर में सुबह से तीखी धूप खिली थी. वहीं शाम होते ही बादल मंडराने लगे और कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी का अलर्ट है. इस दौरान जमशेदपुर के साथ साथ देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची जिले में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज का 44.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, रांची का 40.2 डिग्री, सरायकेला का 42.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायेकला खरसावां जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है.




