• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tatanagar rail passengers demand : यात्रियों की समस्या का समाधान खोजने की बजाए भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहा रेलवे, रेल यात्री संघर्ष समिति का बड़ा आरोप, शिवशंकर सिंह ने कहा – रेलवे भ्रामक एवं गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से बाज आए

April 27, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : रेल यात्री संघर्ष समिति ने टाटानगर रेलवे की तरफ से जारी कुछ वीडियो पर ऐतराज जताया है, जिसमें यह पता ही नहीं चलता कि वीडियो कब के हैं, उसमें बोलने वाले यात्री कौन हैं, वे किस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं अथवा किस दिशा में जा-आ रहे हैं. इस प्रकार के अस्पष्ट एवं संदिग्ध वीडियो जारी कर वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है. यह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. समिति का स्पष्ट कहना है कि यात्रियों को लंबे समय से ट्रेनों की अनियमितता, घंटों की देरी एवं अव्यवस्थित संचालन का सामना करना पड़ रहा है. इससे आम जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसके बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल करने के बजाय वीडियो जारी कर भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. संयोजक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में रेल यात्री संघर्ष समिति के सुबोध सिंह और अजय कुमार ने कहा कि रेलवे के पदाधिकारियों से मांग करती है कि वे इस प्रकार के भ्रामक एवं गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों से बाज आएं और यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ट्रेनों की लेटलतीफी को अविलंब समाप्त करने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएं. (नीचे भी पढ़ें)

यात्रियों का समय अत्यंत मूल्यवान है और उसका सम्मान करना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है. शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार ने यह भी कहा कि यदि वास्तव में ट्रेनों का संचालन समय पर हो रहा है या उसमें कोई सुधार हुआ है तो रेल प्रशासन को पारदर्शिता के साथ इसे सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि यात्रियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके. इस प्रकार के उकसाने वाले एवं भ्रम फैलाने वाले कार्यों से स्थिति और बिगड़ती है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए. समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन समय पर सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी. यदि ट्रेनें समय पर चलने लगती हैं तो किसी भी प्रकार के आंदोलन की आवश्यकता स्वतः समाप्त हो जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

समिति के इन तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि यदि रेल प्रशासन ने यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, तो आंदोलन अधिक तेज एवं उग्र होगा. उन्होंने रेलवे को चेताते हुए कहा कि अब यात्रियों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. गौरतलब है कि रविवार, 26 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लगातार बढ़ती लेटलतीफी एवं अव्यवस्था के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा एक वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था. इस अभियान में बड़ी संख्या में आम यात्रियों ने भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर रेलवे प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश एवं समिति के प्रति समर्थन दर्ज कराया. इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से हजारों यात्रियों की आवाज को एकजुट कर रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया गया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural body found : चाकुलिया में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में दहशत
खबर

Jamshedpur rural body found : चाकुलिया में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में दहशत

October 23, 2026
Odisha murderer arrested from jamshedpur : ओडिशा में मां की हत्या कर सीमेंट के बॉक्स में छिपाया शव, 57 दिन बाद आरोपी बेटा जमशेदपुर से गिरफ्तार
खबर

Odisha murderer arrested from jamshedpur : ओडिशा में मां की हत्या कर सीमेंट के बॉक्स में छिपाया शव, 57 दिन बाद आरोपी बेटा जमशेदपुर से गिरफ्तार

October 23, 2026
Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक
खबर

Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक

October 23, 2026
Next Post

Tata steel hsm jdc : टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ बिताये समय, बच्चों के बीच बांटी खुशियां

Jharkhand good story : शादी के मंडप में जाने से पहले क्रिकेट के मैदान पर उतरी नमिता, गांव की लड़कियों के लिए खेल के मैदान तक पहुंचने का बनाया नया रास्ता, देखिये - video

Jamshedpur neet exam : जमशेदपुर में नीट की परीक्षा के आयोजन की तैयारी, 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक

Horoscope Know Your Day Friday 23rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Nh incident : एनएच पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, कई गाड़ियां खाक

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

Singhbhum Chamber Diwali Fair- चैंबर का दीपावली मेला 26 से 28 अक्टूबर तक,महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, दीपावली की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे विविध उत्पाद

jamshedpur politics : बजरंगबलि का वेश धारण करने वाले युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का छूआ पैर, हुआ राजनीतिक भूचाल, कांग्रेस ने कहा – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धार्मिक आस्था का सम्मान नहीं किया, सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News