गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के वनमाकड़ी में संचालित अस्पताल में मरीजों की सहुलियत हेतु विधायक समीर मोहंती ने निजी स्तर पर 10 सिलिंग पंखा उपलव्ध करवाया है. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने कहा कि विगत दिनों वनमाकड़ी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तो पाया था की अस्पताल के वार्डो में पंखे की कमी है और गरमी में अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही वे अपने स्तर से अस्पताल में मरीजों की सहुलियत हेतु पंखा उपलव्ध करवाएंगे,जिसे आज उन्होंने पंखा देकर अपनी वादों को पूरा किया है. कहा की मरीजों को बेहतर सुविधा और आरामदायक वातावरण मिलें यह उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगे भी वे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे.




