गालूडीह : घुटिया स्थित राजेंद्र विद्यालय ने इस वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा है. विद्यालय के छात्र कृष्णा गुप्ता ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है. वहीं संदीप पात्र 89.20 प्रतिशत व शुभ नारायण मिश्रा 83.80 प्रतिशत लाकर द्वितीय और तृतीय टॉपर बने हैं. इससे स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है. उन्होंने कहा कि-वैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चे जहां बिजली एवं परिवहन की सुविधा समुचित ढंग से उपलब्ध नहीं है, उन्होंने घर से काफी दूर स्थित हमारे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर यह सफलता हासिल की है. सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने जो उपलब्धि हासिल की है, यह प्रेरणादायक है और आने वाले वर्षों में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है.



