जमशेदपुर : कदमा फार्म एरिया स्थित बाल्डविन हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘मुदिता’ का आयोजन हुआ. इस समारोह में शैक्षणिक एवं सह पाठ्यचर्या पर आधारित प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अपने नाम के अनुरूप ही ‘मुदिता’ के दौरान उपस्थित सारे लोग मुदित करने में सफल रहा. इस अवसर पर बाल्डविन सोसाइटी के सचिव प्रभाष कुमार, निदेशक डॉ राजीव रंजन सिन्हा, प्राचार्य डॉ शुभश्री सरकार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुनील पास्कल व अजय कुमार भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए तो पुरस्कृत किया ही गया, साथ ही विभिन्न को करिकुलर एक्टिविटीज, जैसे मेमोरी टेस्ट, इंग्लिश एलोक्यूशन, बेस्ट हैंडराइटिंग, इंग्लिश एवं हिंदी डिबेट, मैथेमेटिक चैलेंज, फास्टेस्ट रीडिंग, स्टोरी टेलिंग, लाइट वोकल म्यूजिक, क्लासिकल डांस आदि से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए भी पुरस्कृत किया गया. विद्यालय में इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय की बच्चियों ने अत्यंत मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया. कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने विलिवर सांग की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने एक प्रेरक गीत प्रस्तुत किया. नारी सशक्तीकरण पर आधारित एक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने सबकी सराहना बटोरी. (नीचे भी पढ़ें)
निदेशक डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में सभी अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों आदि का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया, साथ ही पुरस्कार पानेवाले सभी बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया. प्राचार्या शुभश्री सरकार के धन्यवाद ज्ञापन से साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.




