जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो की जनसमस्याओं को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की बात सामाजिक संस्था मानगो नगर विकास परिषद के मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने परिषद की ओर से डिमना के पांच नंबर रोड में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं है. उन्होंने बताया कि अब हर रविवार को पांच नंबर रोड के पास मुख्य सड़क पर सुबह 6:30 से 8:30 तक निःशुल्क ब्लड सुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि शिविर में मानगो क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्या को स्वीकार किया जायेगा और सर्वश्रेष्ट समाधान बताने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जायेगा. मनोज मिश्रा ने कहा कि जल्द ही परिषद का विस्तार किया जायेगा तथा अलग अलग विषयो पर समितियां बनायीं जाएगी. उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र को स्विटजरलैंड बनाया जा सकता है. इसके लिए उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया. वहीं उन्होंने कहा कि मानगो निवासी इस मिशन मे जुड़कर कार्य आरम्भ कर दें. इस कार्यक्रम में मनोज मिश्रा के साथ निभा शुक्ला, किशोर वर्मा, विष्णु लाल, बलबीर सिंह, रेणु सिंह, सुबोध कुमार, सुभश्री दत्ता, शंकर दत्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे.



