जमशेदपुर : इंटर टीम श्रेणी में टाटा कमिंस और इंटर स्कूल श्रेणी में विवेक विद्यालय ने वॉलीबाल चैंपियनशिप जीती. पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट बुधवार को जमशेदपुर के टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया था. वॉलीबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में, विवेक विद्यालय और विग इंग्लिश स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया. विवेक विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे मैदान में अपना दबदबा बनाए रखा और 3:1 के सेट के साथ फाइनल जीत लिया.(नीचे भी पढ़े)

अंतर टीम वर्ग में, फाइनल मैच टाटा कमिंस और प्राइमा चैलेंजर के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन टाटा कमिंस ने सीधे सेट में 3:0 से फाइनल जीत लिया. विवेक विद्यालय के मास्टर श्रीजेष्ठ चौहान को स्कूल श्रेणियों में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. टाटा कमिंस के अभिषेक शर्मा को अंतर टीम श्रेणी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. टाटा मोटर्स के जीएम इआर सौमिक रॉय, जीएम टाटा मोटर्स गोलम मंडल, टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, हेड टाउन एडमिन रजत सिंह, विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह, विग इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल विजय शर्मा मुख्य अतिथि और टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स ऑफिसर विवेक प्रसाद विशिष्ट अतिथि थे, जिन्होंने टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया.














