गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के उलदा गांव में बुधवार को भूमिज समाज द्वारा विद दिरि दिवस मनाया गया. समाज के लोगों ने विददिरि निशान झंडा फहराया. इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों ने समाज को शिक्षित करने के लिए बच्चों को शिक्षा पर जोर देने तथा नशा मुक्त समाज के परिकल्पना को साकार करने का अपील किया गया.(नीचे भी पढ़े)
भूमिज समाज के लोगों ने कहा कि विद दिरि भूमिज समाज की पहचान है. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने 12 फरवरी 2012 को विददिरि को मान्यता दी थी. जिसके बाद भूमिज समाज के लोग हर साल विददिरि दिवस मनाने तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लेते है.














