रांची : मुसलिम समुदाय का इबादत का पर्व शब-ए-बारात गुरुवार की रात को मनाया जायेगा. सारे कब्रिस्तान में लोग अपने पूर्वजो को याद करेंगे और उनको अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसको देखते हुए झारखंड सरकार ने 14 फरवरी यानी शुक्रवार को अवकाश (छुट्टी) की घोषणा कर दी है. इसके तहत सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन के निर्देश पर हस्ताक्षर जारी किये गये है. इस दौरान सरकारी छुट्टी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, झारखंड में चल रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को भी शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है. झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से जारी सरकुलर के मुताबिक, 14 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 4 मार्च को होगी. 14 फरवरी को मैट्रिक में खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया की परीक्षा थी जबकि इंटर में हिंदी ए और इंग्लिश ए के साथ म्यूजिक की परीक्षा थी, जो अब 4 मार्च को होगी.














