जादूगोड़ा: यूसिल अधिकारियों के बीच आपसी भाईचारे बढ़ाने को लेकर यूसिल सीएमडी क्रिकेट ट्रॉफी मैच जादूगोड़ा में शुभारंभ हुआ. इस रोमांचक टूर्नामेंट में कंपनी अधिकारियों की छह किक्रेट टीमें खेलेगी. यह क्रिकेट मैच एक महीने तक चलेगा. उस टूर्नामेंट में खिलाड़ी अपना जौहर दिख लाएंगे. टूर्नामेंट को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. सभी मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे. मैच खेलने वाले छह टीमों की सूची इस प्रकार है.(नीचे भी पढ़े)

जादूगोड़ा मिल टीम के कप्तान मनोज कुमार( तकनीकी निर्देशक) जादूगोड़ा माइंस टीम कप्तान( डॉक्टर संतोष सत्तपति, सीएमडी) लेखा विभाग टीम कप्तान (वित्त निर्देशक विक्रम केसरी दास) तुरामडीह मिल कप्तान (चंचल मन्ना, एचओडी,तुरामडीह माइंस) तुरामडीह माइंस कप्तान (एमके सिंह) को रखा गया हैं. कार्यकारी निर्देशक एमके सिंह, कंपनी सचिव बीसी गुप्ता, राकेश कुमार(एचओडी, पर्सनल) टीके मुखर्जी (एचओडी लेखा विभाग) आरके मिश्रा (एचओडी सिविल) प्रभाष रंजन (एचओडी, संपदा विभाग) सुप्रियो सरकार(एच ओडी स्टोर) समेत एमके स्वेन को भी इस मैच में खास जगह दी गई हैं. विदित हो कि 10 साल पहले इस क्रिकेट मैच की शुरुआत हुई थी. जिसकी पहल तत्कालीन सीएमडी दिवाकर आचार्य ने की थी. अब उसी परम्परा को कम्पनी के कप्तान डॉक्टर सतपति आगे बढ़ा रहे है ताकि अधिकारियों के बीच सामाजिक समरसता बनी रही.














