जमशेदपुर : बंसल क्लासेज की जमशेदपुर इकाई ने गुरुवार को हाल ही आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स) में सेंटर के बच्चों को मिली शानदार सफलता का जश्न मनाया. नॉर्दन टाउन स्थित एमएनपीएस कैंपस के पास स्थित बंसल क्लासेज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बंसल क्लासेज, जमशेदपुर के निदेशक मनीष कुमार सिंह ने संस्थान के बच्चों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सगर्व घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की कड़ी एवं एकनिष्ठ मेहनत से बंसल क्लासेज ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि यह इस क्षेत्र का प्रमुख कोचिंग संस्थान है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री सिंह ने कहा कि संस्थान के बच्चों को मिली उल्लेखनीय सफलता ने संस्थान की बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता के प्रति विद्यार्थियों की लगन को स्पष्ट किया है. (नीचे भी पढ़ें)

बंसल क्लासेज के सेंटर निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान के वेदांत सर्राफ ने 99.84 परसेंटाइल, वैभव 99.71 परसेंटाइल, राशि महतो 96.56 परसेंटाइल, मुस्कान राज 95.23 परसेंटाइल, महेश 97.37 परसेंटाइल, सृष्टि 97.37 परसेंटाइल को संस्थान की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. सेंटर निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि इन सभी छात्रों की निःशुल्क जेईई एडवांस की तैयारी कराई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बंसल क्लासेज विगत 43 वर्षों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में कई बार ऑल इंडिया रैंक वन (वन डिजिट रैंक) देता आया है. जमशेदपुर में संस्थान ने अपने पहले ही वर्ष में ऐसा परिणाम देकर यह साबित कर दिया है कि बंसल क्लासेज जो बोलता है, कर के दिखाता है. उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के जमशेदपुर सेंटर में आगामी 23 फरवरी को निःशुल्क स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं एं ड्रॉपर (जेईई/नीट) के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सेंटर निदेशक मनीष कुमार सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित होते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प एवं संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें हैं और संस्थान उन्हें भविष्य में और भी बड़ी सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बंसल क्लासेज अपने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत ध्यान, समग्र अध्ययन योजना एवं एक ऐसा वातावरण प्रदान करता है, जिससे उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार हर छात्र के साथ काम करता है, ताकि उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक साधन और संसाधन उपलब्ध हो सकें. उन्होंने कहा कि बंसल क्लासेज, जमशेदपुर आगामी वर्षों में और अधिक छात्रों को उनके सपनों को साकार करने में मदद करने को तत्पर है.














