जादूगोड़ा: भारतीय आदिवासी भूमिज़ समाज झारखंड सरकार से नाराज है. जादूगोड़ा रकणी मंदिर में भारतीय आदिवासी भूमिज़ समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने की. बैठक में आदिवासी जनजाति भूमिज समाज के लोगों ने हेमंत सरकार द्वारा भूमिज समाज की अनदेखी व उसे अधिकार से वंचित किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की. यहां बताते चुके कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले का पोटका विधानसभा एक मात्र भूमिज बहुल सीट है. उनकी अपनी अलग परंपरा व भाषा है. सरकार भूमिज भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा तो दिया लेकिन भूमिज भाषा को पढ़ाई को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है. टेट परीक्षा में भी पूर्व में मिले भूमिज कोड को हटा दिया है. पेसा कानून के प्रारूप में ही भूमिज भाषा को जगह नहीं दी गई है. जिसका भूमिज समाज विरोध जता रहा है. (नीचे भी पढ़े)
भूमिज समाज अपने स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने को वर्षों पुरानी मांग भी अटकी हुई है. बहरहाल देखना यह ही भूमिज समाज की मांगों को झारखंड सरकार कितनी संजीदगी से लेता है या उसे आंदोलन के लिए बाध्य करती है. बैठक में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर से भारतीय अदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार,केन्द्रीय संगठन सचिव देवनाथ सिंह सरदार, सचिव अबोध सिंह, केन्द्रीय सदस्य विमल भूमिज, मनोहर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह भूमिज, प्रवक्ता युधिष्ठिर सरदार,प्रदेश के अध्यक्ष रथु सिंह, सचिव शुभंकर सिंह, जिला अध्यक्ष सुसेन सिंह, प्रखण्ड सचिव रविन्द्र नाथ सिंह, सोनाराम भूमिज, गुमान सिंह भूमिज, छुटू सिंह, रवींद्र सिंह सरदार, अभिमन्यु सरदार, लखीपदो सिंह, रामेश्वर सरदार शामिल हुए.














