जमशेदपुर: कराटे डो एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सेंसाई अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कीनन स्टेडियम में संपन्न हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह ऑल इंडिया कराटे डो फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सेंसाई नंदजी प्रसाद उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
बैठक को संबोधित करते हुए नंदजी प्रसाद ने पूर्वी सिंहभूम जिले की नई कार्यकारिणी गठन करने के लिए अपने विचार रखे. साथ ही साथ कराटे को जिले में विकसित करने के लिए चर्चा की. इस दौरान सर्वसम्मति से 22 फरवरी को नई कार्यकारिणी चयन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजेश मोहंती, गुरजिंदर सिंह, सतबीर सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, ज्योता दे,सविता सिंह, संगीता दास,शोभा पाठक, सोनिया चरक, छाया महतो,तनुश्री पात्रा,श्वेता कुमारी, तारा शंकर सिंह, प्रदीप अग्रवाल,लाल मांझी,सीताराम मांझी, आकाश कुमार उपस्थित थे.














