गालूडीह: गालूडीह बस स्टैंड के पास स्थित कौशिकी आरोग्य नर्सिंग होम एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर (पूर्वी) की ओर से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सकों ने सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक आसपास के क्षेत्रों से आये 165 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. सभी वर्ग के लोगों ने इसका फायदा उठाया. इसमें काफी लोगों को अपनी बीमारी के बारे में पता चला. चिकित्सकों ने लोगों को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. (नीचे भी पढ़े)
शिविर में डॉ तमाल देब (मर्सी हॉस्पिटल), डॉ अग्निलाल गुप्ता (मर्सी हॉस्पिटल), डॉ विकास मार्डी, डॉ कांता, गाइनिक डॉ डॉली गुप्ता, डॉ स्वाति कुमारी, सर्जन, डॉ जीके चौधरी (मर्सी हॉस्पिटल), डॉ एस प्रधान (टीएमएच), ऑर्थो डॉ अनूप गुप्ता, डॉ नवीन कुमार लोढ़ा, डॉ तापस कुमार मुर्मू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बानी देब (मर्सी हॉस्पिटल) डॉ सोमा डे 3) डॉ. कल्पक मंडल (एमजीएम) यूरोलॉजिस्ट डॉ हरप्रीत सिंह (स्टील सिटी नर्सिंग होम) आदि ने मरीजों का इलाज किया. रोटरी क्लब जमशेदपुर (पूर्वी) के सदस्यों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को डॉक्टर के पास पहुंचाना है. मौके पर इंद्रा धर, प्रेमा गोगना, ओपी चोपड़ा उपस्थित थे.
टीबी को लेकर किया जागरूक :रोटरी क्लब जमशेदपुर (पूर्वी) की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. मरीजों को चित्र के माध्यम से टीबी के कारण, लक्षण, बचाव व उपायों को लेकर जागरूक किया गया. टीम ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए समझाया गया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है. बीमारी को छुपाने से संक्रमण अन्य लोगों में भी फैलता है, इसलिए इसकी जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है, घबराएं नहीं, इलाज करवाएं.



