गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में रविवार को विनय दास बाबाजी की देखरेख में चतुर्थ नवकुंज को लेकर बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के सदस्य बासंती प्रसाद सिंह और सृष्टिधर महतो ने की. बैठक में चतुर्थ नवकुंज में दुकान लगाने को लेकर चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होटल 4500, मनिहारी दुकान 3000, नास्ता दुकान 3600, चना भुजिया दुकान 1500, कोल्ड ड्रिंक दुकान 1000, खिलौना दुकान 3000, गोलगप्पा दुकान 1800, बर्तन दुकान 4500, पूजा दुकान 4000, फल दुकान 4000, कपड़ा दुकान 4000 और चाय दुकानदारों को 2000 रुपये देना होगा. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही सभी दुकानदारों को अग्रिम एक हजार रुपये मंदिर कमिटी के पास जमा करना अनिवार्य होगा. मौके पर पुजारी सुखदेव दास, मुखिया हरिपद सिंह, बासंती प्रसाद सिंह, सृष्टिधर महतो, बबलू महतो, पिंटू महतो, चंद्र मोहन दास, प्यारी मोहन गिरी, अतुल चंद्र महतो, बापन दास, निधु दास, हलधर दास, बुधेश्वर महतो, श्यामापद महतो जराम महतो, उमाकांत महतो, निर्मल चंद्र सिंह, विभूति महाकुड़, सुष्मिता दास, मौसमी दास, पेलाराम महतो आदि उपस्थित थे.



