गालूडीह: कारगिल युद्ध के वीर शहीद दिलीप बेसरा के 43वीं जयंती के अवसर पर पुतड़ु में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान पश्चिम बंगाल ब्लड डोनर्स ग्रुप के महासचिव निमाई चंद्र चक्रवर्ती एवं शिक्षक साजिद अहमद को शिक्षा, समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो, संरक्षक खुदीराम महतो, डॉक्टर आदित्य कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि राजाराम महतो द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह, खुदीराम महतो, अफरोज आलम, तारापद महतो, राजाराम महतो, अमित महतो, सुदीप महतो, षष्टिपद महतो, चिन्मय महतो, अरुण महतो, प्रकाश महतो एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो ने किया 79वीं बार रक्तदान

शहीद दिलीप बेसरा के जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो द्वारा 79वीं बार रक्तदान किया गया. उन्होंने कहा की हर 90 दिनों बाद नियमित रूप से रक्तदान करता हूं और जब तक स्वास्थ्य साथ देगा मैं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद गरीब और बेसहारा लोगों को आसानी से रक्त उपलब्ध करवाना है ताकि रक्त की कमी से किसी का मृत्यु ना हो. आगे उन्होंने कहां की रक्तदान शिविर का आयोजन एक चुनौती भरा कार्य होता है. सरकार मात्र 25 प्रति रक्तदान उपलब्ध करवाती है जो की काफी कम है ऐसे में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.














