जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. छिनतई करने वाले ये दोनों लोग है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 13 निवासी अर्शलान अंसारी, मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 13 निवासी मोहम्मद नावेद शामिल है. उनके पास से पुलिस ने मोबाइल, बैग समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है, जिसकी छिनतई अपराधियों द्वारा किया गया था. पुलिस ने छिनतई करने वाले गिरोह के कई मामले का उदभेदन किया है. (नीचे भी पढ़ें)

उनके खिलाफ मानगो थाना में 16 जुलाई और 10 जुलाई को केस दायर था. वहीं, इन दोनों को कीनन स्टेडियम के पास से पर्स और मोबाइल की छिनतई करने के बाद भाग रहे थे. अचानक रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया.














