देवघर : देवघर में मंगलवार को जिला प्रशासन की देखरेख में दानपात्र को खोला गया, जिसमें बाबा मंदिर प्रांगण के 18 दानपात्र खोले गये. दानपात्र से कुल आय 9 लाख 85 हजार 8 सौ 87 रुपये के अलावा नेपाली नगद 1 लाख 1 सौ 60 रुपये, कनेडियन डॉलर 50 दान स्वरूप प्राप्त हुआ. पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया. उपायुक्त ने इसकी जानकारी दी. ज्ञात हो कि इससे पूर्व 16 जनवरी को मंदिर प्रांगण के सभी दानपत्रों को खोला गया था.














