जमशेदपुर: इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी का 96वां जन्मदिन रायपुर में मनाया गया. उनके जन्मदिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर से सारे नेताओं का दल पहुंचा था. इस मौके पर उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में इंटक के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह, झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, पूर्व सांसद तारीक अनवर, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, महिला इंटक की अध्यक्ष देविका सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महासचिव आरके सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.














