घाटशिला: मऊभंडार ओपी क्षेत्र के दाहीगोड़ा निवासी पूनम कुमारी के 11 वर्षीय बेटे युवराज सिंह का 48 घंटे बाद पश्चिम बंगाल के पांचकुड़ा में मिला. युवराज ने एक दुकान में जाकर अपने परिजन को कॉल किया, जिससे परिजन को उसकी लोकेशन का पता चला. जानकारी मिलने पर उसके परिजन तत्काल पांचकुड़ा के लिए रवाना हुए और देर रात युवराज को घर वापस लाए.(नीचे भी पढ़े)
युवराज के लापता होने की सूचना मऊभंडार ओपी प्रभारी पंकज कुमार को उसके परिजनों द्वारा दी गई थी, जिसके बाद मऊभंडार पुलिस ने सक्रिय रूप से खोजबीन शुरू कर दी थी. परिवारवालों का कहना है कि उनकी चिंता और पुलिस की सक्रियता ने ही उन्हें समय पर बच्चे को वापस लाने में मदद की. इस मौके पर युवराज के परिजन काफी खुश दिखे.














