• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand palamu – हुसैनाबाद में सरकारी राइस मिल, चीनी मिल और इथेनॉल प्लांट लगाने के लिए कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पलामू : पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में कृषि क्षेत्र को उन्नत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से सरकारी राइस मिल, चीनी मिल, इथेनॉल प्लांट की स्थापना और कृषि विश्वविद्यालय की मांग जोर पकड़ रही है. क्षेत्र के प्रगतिशील किसान प्रियरंजन सिंह के नेतृत्व में यह मांग उठाई गयी है, ताकि कृषि को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सके और किसानों को उचित बाजार मूल्य मिल सके. हुसैनाबाद प्रखंड में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक और लाभदायक फसलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं. क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पीपरमिंट, पामारोजा, तुलसी, लेमनग्रास, शुगर फ्री काला धान, लाल धान, मैजिक राइस, काला गेहूं, ब्लू गेहूं, शुगर फ्री आलू, काला आलू, चिया सीड, मछली पालन, बीज उत्पादन, गाय पालन, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खेती की जा रही है. ये सभी फसलें कम समय में अधिक उत्पादन और मुनाफा देती हैं, लेकिन उचित प्रोसेसिंग और उद्योग की कमी के कारण किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञापन में कहा गया है कि इस क्षेत्र में काला धान, काला नमक किरण धान जैसी उन्नत किस्मों की खेती बड़े पैमाने पर होती है, जिसे यदि स्थानीय राइस मिल में प्रोसेस कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया जाए तो किसानों को बेहतर दाम मिल सकता है. वर्तमान में राइस मिल की अनुपस्थिति के कारण बिहार के व्यापारी औने-पौने दाम में किसानों से धान खरीद लेते हैं. यदि सरकारी राइस मिल की स्थापना हो जाए, तो यहां के किसानों का चावल 100-200 रुपये प्रति किलो तक बिक सकता है, जिससे हजारों किसानों और नौजवानों को रोजगार मिलेगा. हुसैनाबाद, हरिहरगंज और पिपरा प्रखंडों में हजारों एकड़ भूमि पर गन्ने की खेती होती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर चीनी मिल नहीं होने के कारण किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता. यदि सरकार यहां चीनी मिल की स्थापना कर दे, तो किसानों को नगदी फसल के रूप में अच्छा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा, गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अनुदान की भी आवश्यकता है, जिससे अधिक किसान इस ओर आकर्षित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

चावल और गन्ने से निकलने वाले अवशेषों का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जा सकता है, जिससे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत विकसित होने के साथ-साथ हजारों नौजवानों को रोजगार मिल सकता है. झारखंड सरकार की नीति भी इथेनॉल उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, जिससे इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है. हुसैनाबाद के प्रगतिशील किसान प्रियरंजन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कृषि मंत्री, झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि कृषि को उद्योग का दर्जा देने के लिए सरकारी राइस मिल, चीनी मिल, इथेनॉल प्लांट और कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए. इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती है, तो हुसैनाबाद कृषि और औद्योगिक विकास का एक नया केंद्र बन सकता है. कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार कर हुसैनाबाद को एक उन्नत कृषि क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur police action : बागबेड़ा में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी, पुलिस ने एक अपराधी को लोडेड कट्‌टे के साथ किया गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police action : बागबेड़ा में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी, पुलिस ने एक अपराधी को लोडेड कट्‌टे के साथ किया गिरफ्तार

October 2, 2026
Jamshedpur border area police : कपाली का पॉक्सो एक्ट का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

Jamshedpur border area police : कपाली का पॉक्सो एक्ट का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

October 2, 2026
Jamshedpur rural agrasen jayanti : चाकुलिया में अग्रसेन जयंती के भव्य आयोजन को लेकर हुई बैठक, 11 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय
खबर

Jamshedpur rural agrasen jayanti : चाकुलिया में अग्रसेन जयंती के भव्य आयोजन को लेकर हुई बैठक, 11 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय

October 2, 2026
Next Post

West singhbhum - चक्रधरपुर में केंदों पंचायत समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बने अजित सामड व किशोर प्रधान बने सचिव

Jamshedpur dmft fund regulation : जमशेदपुर में हुई डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक, सासंद, विधायक समेत अन्य ने लिया हिस्सा, 14 हजार से अधिक योजनाओं पर होगा काम

Jharkhand medininagar kisan mela - मेदिनीनगर : किसान मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, इस कंपनी के डायरेक्टर को मिला श्रेष्ठ किसान का पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News