रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो संगठन का कार्य तेज गति से चल रही है. झामुमो युवा नेता सह दिसुम गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक केंदों पंचायत समिति की गठन को लेकर हुई, जिसमें अध्यक्ष अजीत सामड, सचिव किशोर प्रधान, कोषाध्यक्ष सुब्रत प्रधान, उपाध्यक्ष अमजद सलाउद्दीन, संयुक्त सचिव एमडी नायक, कार्यकारिणी सदस्य में तस्लीम, चितरंजन सामड, सुनीता सामड, बासुदेव प्रधान, दिनेश प्रधान, संजय प्रधान, चूमनी सामड, संतोष मुखी, पवित्र देहुरी, केदार होनहागा को बनाया गया, जबकि प्रखंड सदस्य में रूइदास कैव्रत, हुर्षिकेश प्रधान, एमडी अकबर, दयानिधि प्रधान को चुना गया है. बैठक में टिंकू प्रधान समेत स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.



