रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र नलिता पंचायत के ग्राम कूदाहातू में मागेपीढ़ी से सरकारी तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधायक सुखराम उरांव ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किये. इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर विधायक सुखराम उरांव का बुके भेंटकर और फूलमाला पहना कर स्वागत किया. सड़क का निर्माण 74 लाख की लागत से बनेगी. इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य पहली बार हो रहा है. ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब विधायक के प्रयास से समस्या का समाधान हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव को स्थानीय विभिन्न समस्या से भी अवगत कराया. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो नेता अमर बोदरा और प्रदीप महतो का भी स्वागत किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो नेता अमर बोदरा, प्रदीप महतो, कोमनोज डांगिल, सुरेश मुंडा, सोमनाथ सरदार, दियूरी गौर सिंह गागराई, शैलेन्द्र सरदार सहित ठेका कम्पनी के अमर उपस्थित रहे.



